ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरआम आदमी पार्टी ने जंग खा रही साइकिलों के खिलाफ खोला मोर्चा

आम आदमी पार्टी ने जंग खा रही साइकिलों के खिलाफ खोला मोर्चा

कर्मकार बोर्ड की जंग खा रही साइकिलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। आप की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डिम्पल सिंह ने कर्मकार...

आम आदमी पार्टी ने जंग खा रही साइकिलों के खिलाफ खोला मोर्चा
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 04 Aug 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। संवाददाता

कर्मकार बोर्ड की जंक खा रही साइकिलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। आप की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डिम्पल सिंह ने कर्मकार बोर्ड और भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रकरण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार सुबह लखनवाला पहुंची प्रदेश उपाध्यक्ष डिम्पल सिंह ने दो वर्षों से जंग खा रहीं श्रमिकों की साइकिलों को लेकर सरकार पर प्रहार किए। कहा कि यह साइकिलें कर्मकार बोर्ड के साथ प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही हैं। दो वर्ष पूर्व श्रमिकों के लिए खरीदी गई साइकिलें घास कबाड़ में खड़ी कर छोड़ दी गई। जिनका कोई लाभ किसी श्रमिक को नहीं मिल सका। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी सवाल उठाये। कहा कि जगह-जगह चेक बांटते घूम रहे पार्टी के विधायक को दो वर्षों से इन जंक खा रही साइकिलों की खबर नहीं लगी। इससे स्पष्ट होता है कि कर्मकार बोर्ड के साथ पूरी भाजपा सरकार इस प्रकरण में शामिल है। जिसे आप कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकरण को लेकर हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर प्रतीक सक्सेना, गुलफाम अहमद, राहुल भट्ट, प्रेमलता, गुमान सिंह, मंजू देवी, संतोष कुमार, रोहित कश्यप, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें