ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरनौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

नौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

त्यूणी। थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात को नौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने नौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। त्यूणी पुलिस देर रात को गश्त कर रही...

नौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 17 Oct 2020 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

त्यूणी। थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात को नौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। त्यूणी पुलिस देर रात को गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मैंदरथ गांव में शराब तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला बिमला निवासी त्यूणी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस टीम में एसआई सुनीता चौहान, कांस्टेबल अरुण राणा, संदीप रावत व प्रदीप चौहान शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें