ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरवन संपदाओं के उचित दोहन के लिए बनेगी ठोस नीति: रावत

वन संपदाओं के उचित दोहन के लिए बनेगी ठोस नीति: रावत

जौनसार बावर क्षेत्र के बुल्हाड़ निवासी और उत्तराखंड वन विकास निगम के नव नियुक्त उपाध्यक्ष प्रताप रावत ने बताया कि वन निगम के तहत स्थानीय युवाओं को...

वन संपदाओं के उचित दोहन के लिए बनेगी ठोस नीति: रावत
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 26 Feb 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

त्यूणी। हमारे संवाददाता

उत्तराखंड वन विकास निगम के नव नियुक्त उपाध्यक्ष प्रताप रावत ने बताया कि वन निगम के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ ही वन संपदाओं के उचित दोहन के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी। जिससे के पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वन संपदा का स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।

उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पारदर्शिता के साथ निर्वहन किया जाएगा। वन विकास निगम को स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार प्रमुख माध्यम बनाया जाएगा। इसके लिए वन संपदाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी, साथ ही वन संपदाओं के उचित दोहन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वनों को पर्यावरण संरक्षण का प्रमुख साधन बनाने के साथ ही संतुलित विकास के लिए उपयोग करना उनकी प्राथमिकता है। वन संपदा के अनावश्यक दोहन पर रोक लगाने के लिए कारगर नीति बनाई जाएगी। वन संपदाओं को लेकर बनाई जाने वाली नीतियों में स्थानीय लोगों के सुझावों को तरजीह दी जाएगी। रावत के वन विकास निगम उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति होने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजो देवी, प्रधान देवी सिंह, फतेह सिंह चौहान, कृपाल सिंह, शमशेर सिंह, जवाहर सिंह, मातबर चौहान, नरेंद्र नौटियाल, रोशन लाल, जय किशन आदि ने खुशी जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें