Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Vehicles did not run on Almora Haldwani NH big update on road opening

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर नहीं चलीं गाड़ियां, सड़क खुलने पर सामने बड़ा अपडेट

  • लंबे समय से सड़क पर यातायात बंद होने से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष के मौके पर पर्यटक भी काफी संख्या में जिले के विभिन्न स्थलों में पहुंच रहे हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर यातायात बंद होने से उन्हें भी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तानTue, 31 Dec 2024 12:43 PM
share Share
Follow Us on

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब सड़क पर पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य चलने से रविवार को भी यातायात बाधित रहा। यातायात ठप रहने से यात्रियों और पर्यटकों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। मजबूरन यात्रियों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पिछले चार दिनों से बंद चल रहा है। शुक्रवार शाम सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में समां गया था। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही सड़क पर इससे पहले ही बंद हो गई थी।

लंबे समय से सड़क पर यातायात बंद होने से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष के मौके पर पर्यटक भी काफी संख्या में जिले के विभिन्न स्थलों में पहुंच रहे हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर यातायात बंद होने से उन्हें भी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

हालांकि प्रशासन की ओर से पिछले दिनों से पहाड़ी को काटने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए दो जेसीबी, दो पोकलैंड लगाई गई हैं। विभाग की टीम मौके पर रहकर सड़क खोलने के कार्य की मॉनिटरिंग कर रही है।

जल्द ही सड़क से यातायात सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है। एनएच के जेई जगदीश पपनै कहते हैं कि पहाड़ी काटने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद सड़क से आवाजाही सुचारू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री भी ले रहे समय समय पर अपडेट

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच अल्मोड़ा ही नहीं बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों की भी लाइफलाइन है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी क्वारब सड़क की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री समय-समय पर अधिकारियों से क्वारब सड़क खोलने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ले रहे हैं।

प्रशासन पर भी बन रहा दबाव

लंबे समय से क्वारब की पहाड़ी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। बार-बार सड़क से यातायात बाधित होने से लोग परेशान हैं। पर्यटन कारोबार प्रभावित होने से व्यापारियों में भी आक्रोश है। प्रशासन पर जल्द सड़क को ठीक करने का दबाव है। प्रशासन की भी पहाड़ी को काटकर जल्द यातायात सुचारू करने के प्रयास में जुटा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें