ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीसड़क पर मलबा आने से ढ़ाई घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे

सड़क पर मलबा आने से ढ़ाई घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे

यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी के निकट डबरकोट में बुधवार को सुबह बारिश के कारण पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर व मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे लगभग ढ़ाई घंटे तक बंद रहा। बारिश हल्की होने के बाद एनएच की जेसीबी मशीन...

सड़क पर मलबा आने से ढ़ाई घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीWed, 14 Aug 2019 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी के निकट डबरकोट में बुधवार को सुबह बारिश के कारण पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर व मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे लगभग ढाई घंटे तक बंद रहा। बारिश हल्की होने के बाद एनएच की जेसीबी मशीन द्वारा सड़क से मलबा व बोल्डर हटाया गया जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।बुधवार को सुबह यमुनोत्री क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। बारिश होने से यमुनोत्री हाईवे पर डबरकोट में सड़क पर बोल्डर व मलबा आ गया। सड़क पर मलबा आने की सूचना पर शीघ्र ही विभागीय जेसीबी मशीन द्वारा हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाने का कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद हाईवे को साढ़े आठ बजे तक मार्ग को खोल दिया गया और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इस दौरान सुबह पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिससे सड़क के दोनों ओर लोग फंसे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें