Woman Dies from Heart Attack During Yamunotri Dham Pilgrimage यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की मौत, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsWoman Dies from Heart Attack During Yamunotri Dham Pilgrimage

यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की मौत

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की उपली खरादी में हार्ट अटेक से मौत हो गई है।बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्र

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीMon, 15 Sep 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की उपली खरादी में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बड़कोट अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय लक्ष्मी रविंद्र मुले पत्नी रविंद्र मुले निवासी अहिल्या नगर महाराष्ट्र रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर परिजनों संग आई थी तथा खरादी में रुके हुए थे। सोमवार को यहां उपली खरादी के एक होटल में सोमवार को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और परिजनों ने उन्हें अपने निजी वाहन से बड़कोट अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक यात्री के पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।