ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीघास काटने गई महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि घर में मचा कोहराम

घास काटने गई महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि घर में मचा कोहराम

यमुनाघाटी के बाड़िया गांव की 35 वर्षीय महिला की घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाडिया के सामने दुर्बिल गांव के नीचे ललिता देवी पत्नी मनोज दास उम्र 35 वर्ष ग्राम...

घास काटने गई महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि घर में मचा कोहराम
संवाददाता, बड़कोट।Tue, 30 Nov 2021 04:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यमुनाघाटी के बाड़िया गांव की 35 वर्षीय महिला की घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाडिया के सामने दुर्बिल गांव के नीचे ललिता देवी पत्नी मनोज दास उम्र 35 वर्ष ग्राम बाडिय घास काटने जा रखी थी। जहां अचानक पैर फिसल गया जिससे ऊंची पहाड़ी से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं बड़कोट में एक व्यापारी ओम प्रकाश पुत्र सफरी लाल की मौत हो गई। उनकी अस्पताल रोड़ पर प्रिटिंग की दुकान थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें