Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsVillagers in Suyuna Demand Road and Suspension Bridge After 40 Years of Neglect
सड़क और झूला पुल के लिए विधायक से लगाई गुहार

सड़क और झूला पुल के लिए विधायक से लगाई गुहार

संक्षेप:

भटवाड़ी विकासखंड के स्यूणा गांव में चार दशकों से सड़क और झूला पुल की कमी है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर भागीरथी नदी पार कर रहे हैं। उन्होंने विधायक सुरेश चौहान को ज्ञापन देकर सड़क और पुल की मांग की, अन्यथा धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। गांव में 150 से 200 लोग निवास करते हैं।

Dec 15, 2025 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

भटवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत सिरोर के स्यूणा गांव में चार दशक बाद भी गांव में सड़क तो दूर नदी पार करने के लिए झूला पुल तक नहीं है। ग्रामीण रास्ता न होने से जान-जोखिम में डालकर भागीरथी नदी पार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सिरोर के राजस्व गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को उत्तरकाशी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान को ज्ञापन देकर सड़क और झूला निर्माण की मांग की, ताकि उनकी परेशानी हल हो सके। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन की चेतावनी भी दी। स्यूणा गांव के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 150 से 200 की आबादी निवास करती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1970 से गांव में अभी तक सड़क नहीं बनी है। बच्चों को जान जोखिम में डालकर आठ किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ रहा है। भागीरथी का जलस्तर कम होने के दौरान उन्हें नदी किनारे करीब दो किलोमीटर शॉर्टकट का रास्ता अपनाना पड़ता है। गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से कई परिवार पलायन भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने पलायन रोकने के लिए जिला प्रशासन से गंगोरी से स्यूणा गांव तक झूला पुल और सड़क निर्माण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुशला प्रसाद, रणवीर सिंह, जितेंद्र, जगदीश, वृजमोहन, जगमोहन, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, देवेंद्र, महेंद्र, लोकेंद्र आदि थे।