Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsVijay Public School Celebrates International Disability Day by Honoring Outstanding Disabled Individuals
विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट दिव्यांगों को किया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट दिव्यांगों को किया सम्मानित

संक्षेप:

पुरोला विधयक दुर्गेश्वर लाल ने परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल को दिए 03 लाख पुरोला विधयक दुर्गेश्वर लाल ने परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल को दिए 03 लाख नौगांव,

Dec 04, 2025 03:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का में विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे उत्कृष्ट दिव्यागों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सभी को दिव्यांग दिवस की बधाई दी और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। बुधवार को जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग की ओर से विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का में आयोजित समारोह का शुभारंभ सीडीओ जय भारत सिंह ने किया। इस मौके पर संस्थान में अध्यनरत दिव्यांग छात्रों ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रो में सेवा दे रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग अनमोल रावत, स्नेहा, सोहन दास, तुषार रमोला, महावीर प्रसाद, भूपेंद्र कुमार, सुखवीर सिंह को सम्मानित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

और इसके अलावा प्रदेश स्तर पर सेवा दे रहे दिव्यागों को को प्रशस्ती पत्र व चैक वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ जय भारत सिंह ने बताया कि दिव्यांगो के सामाजिक,आर्थिक, सरकारी तथा गैर सरकारी सुविधाओं को देने के लिए प्रशासन प्रतिवध है। इस मौके पर संयोजक परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का विरेंद्र दत्त जोशी, प्रबधिका विजय लक्ष्मी जोशी,उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी,वीडीओ कैलाश रमोला,समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनिल रावत ,जिपं सदस्य विजय बधानी, विजेंद्र सिंह रावत,अमिता परमार आदि मौजूद रहे।