ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीभव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई वाल्मिकी जयंती

भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई वाल्मिकी जयंती

जनपद में वाल्मिकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालने के साथ ही हैरतंगेज करतब...

भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई वाल्मिकी जयंती
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSun, 13 Oct 2019 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में वाल्मिकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालने के साथ ही हैरतंगेज करतब दिखाए।रविवार को महर्षि वाल्मिकी मंदिर सेवा समिति की ओर से सुबह वाल्मिकी मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गयात्री यज्ञ, हवन आदि का भी आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में महर्षि वाल्मिकी के साथ राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी इस शोभा यात्रा का सभी लोगों ने स्वागत किया। नगर के प्रमुख चौराहों पर वाल्मिकी समुदाय के युवकों ने लाठी, वेरेठी, मुगदर, तलवार आदि के साथ हैरतंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर समिति के संरक्षक सुंदर ढींगिया, राजेंद्र, नितिन सहदेव, अंकित बागडी, अमित सहदेव, महेश टांक, शिमव टांक आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें