
उत्तरकाशी में राज्य आंदोलनकारियों का किया सम्मान
उत्तरकाशी, संवाददाता। रामलीला मैदान में शनिवार को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती 25वीं वर्षगांठ पर जनपद के राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
रामलीला मैदान में शनिवार को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती 25वीं वर्षगांठ पर जनपद के राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूरा पंडाल देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं जिलाधिकारी ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले जनपद के आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र,फूलमालाओं और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं जनपद की तहसीलों एवं ब्लाक मुख्यालयों में भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जहां राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावना के हम सभी साक्षी हैं। उनके संघर्ष और बलिदान हमारे ज़ेहन में हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज 25 वर्ष का युवा प्रदेश बन चुका है और निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जिलाधिकारी ने प्रशांत आर्य ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिस उद्देश्य और भावना के साथ उत्तराखंड राज्य की अवधारणा की गई थी फलस्वरूप इन 25 वर्षों में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आज उत्तराखंड देश के तेज़ी से विकसित होते राज्यों में शुमार है। कार्यक्रम में सीडीओ जयभरत सिंह, एडीएम मुक्ता मिश्र, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा आदि थे। ... इन राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान सम्मानित आंदोलनकारियों में केंद्रीय अध्यक्ष चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति डॉ. विजेन्द्र सिंह पोखरियाल, प्रताप सिंह चौहान, राजेन्द्र प्रसाद पैन्यूली, चतर सिंह राणा, जगदीश प्रसाद भट्ट, जयेंद्रपाल सिंह नेगी, खुशहाल सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, विष्णुपाल सिंह रावत,गोहनानंद बिजल्वाण, विजय बहादुर सिंह, सुधा गुप्ता, मदन सिंह राणा,महावीर प्रसाद भट्ट, हरि सिंह राणा, नागेन्द्र दत्त थपलियाल, धर्म सिंह, गैणा सिंह राणा, कृपाल सिंह महर, ज्येठू लाल भारती, दिनेश नौटियाल, तेजसिंह राणा, विजयपाल सिंह राणा, विक्रम सिंह रावत, प्रमोद सिंह कंडियाल, महेन्द्र सिंह पंवार, रामलाल नेगी, लाखीराम नौटियाल, रामलाल, विजय सिंह पंवार, गैणा सिंह, मोर सिंह, रमेश राणा, शूरवीर सिंह, गोपाल सिंह, घनश्याम प्रसाद, धर्म सिंह सजवाण, कमल सिंह असवाल, मुकेश लाल, जयप्रकाश नौटियाल, प्रभावती गौड़, डॉ. नागेन्द्र जगुड़ी, मुरारी लाल, जय सिंह चौहान, जयवीर सिंह रांगड़, दिनेश नौटियाल, हरिसिंह गुसाईं, शांति ठाकुर, हरीश गुसाईं, आनंद सिंह पंवार, केशर सिंह सजवाण, अमर दास शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




