Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsTragic Accident on Uttarkashi-Lambgaon Highway Claims Woman s Life
उत्तरकाशी में दीवार तोड़ घर में घुसी कार, महिला की मौत

उत्तरकाशी में दीवार तोड़ घर में घुसी कार, महिला की मौत

संक्षेप: उत्तरकाशी-लंबगांव राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर एक महिला को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई। मृतक महिला रेखा मेहर अपने आंगन में बैठी थीं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

Fri, 7 Nov 2025 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

उत्तरकाशी-लंबगांव राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां उत्तरकाशी से तेज रफ्तार से जा रहे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी। हादसे के वक्त महिला घर के आंगन में धूप सेंक रही थी। जिसे वाहन ने सीधा टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अलेथ मानवुर निवासी रेखा मेहर उम्र 42 वर्ष पत्नी कीर्ति मेहर रोज की तरह सुबह अपने आंगन में बैठी थीं। इसी दौरान उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक कार अनियंत्रित हो गई और घर की बाउंड्री वाल तोड़ कर महिला को टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर महिला को अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया। थाना कोतवाली प्रभारी एसएचओ भावना कैंथोला ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।