ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीयमुनोत्री में इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ ने तोड़े सभी रिकार्ड

यमुनोत्री में इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ ने तोड़े सभी रिकार्ड

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि यमुनोत्री धाम में देश विदेश के श्रद्धालुओं की भीड़ ने आज तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शासन प्रशासन पूरी व्यवस्था में जुटा...

यमुनोत्री में इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ ने तोड़े सभी रिकार्ड
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSun, 02 Jun 2019 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि यमुनोत्री धाम में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भीड़ ने आज तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शासन प्रशासन पूरी व्यवस्था में जुटा हुआ हैं। जानकीचट्टी व यमुनोत्री में जिला पंचायत के तहत घोड़ा खच्चर, डण्डी, कण्डी के लिए प्राईवेट पार्किंग की व्यवस्था की जा रही हैं। जिससे आम श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।बड़कोट में पत्रकारों करते यमुनोत्री विधायक केदार सिंह ने कहा कि जानकीचट्टी में जिला पंचायत नव गठित अध्यक्ष मण्डल समिति, जिलाधिकारी सहित यात्रा मार्गों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा देने के जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही पैदल मार्ग पर रोटेशन के तहत कार्य करने के लिए जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि जानकीचट्टी के बाद यमुनोत्री धाम के पास घोड़ा, खच्चर, डण्डी, कण्डी की पार्किंग की व्यवस्था के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत की अध्यक्षीय समिति को शामिल किया गया हैं। समिति जल्द ही पार्किंग का स्थल चयन करके अवगत करायेगी। विधायक रावत ने यमुनोत्री, जानकीचट्टी और खरसाली में गेल द्वारा की जा रही व्यवस्था के बारे मे बताया कि आये दिन यमुनोत्री और जानकीचट्टी में घोड़े खच्चरों की मौत को देखते हुए गर्म पानी का टैंक बनाया गया हैं। जानकीचट्टी और खरसाली में दो-दो शौचालय बनाये गये हैं। साथ ही प्लास्टिक बोतल क्रॉसिंग प्लांट का निर्माण किया गया है। ताकि कचरे का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। इसमें 15 कर्मचारियों को लगाया गया हैं। रावत ने बताया कि गेल यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ईको पार्क का निर्माण करने जा रहा है। जो यात्रा का मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। कहा कि यमुनोत्री धाम के लिए सीएम की घोषणा में मास्टर प्लान से विकास किया जायेगा। इस मौके पर रविन्द्र सिंह रावत, मनमोहन सिंह चौहान, ग्राम प्रधान हलना अनिल कुमार, मनवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें