
स्यांसू में ग्रामीणों के आवागमन के लिए टीएचडीसी ने भेजी बोट
बारिश के कारण धरासू-स्यांसू-भल्डियाना मोटर मार्ग बंद हो गया था, जिससे ग्रामीणों का बाजार से संपर्क कट गया था। राहत के लिए, टीएचडीसी ने नाव भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्रामीणों की समस्या...
बारिश के कारण निरंतर बंद हो रहे धरासू स्यांसू भल्डियाना मोटर मार्ग से जुड़े ग्रामीणों की सुविधा के लिए टीएचडीसी ने बोट भेज दी है। जिस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग बंद होने से उनका तहसील, चिन्यालीसौड़ बाजार व अन्य जगह से संपंर्क मार्ग कट गया था। लेकिन अब वह वोट से आवागमन कर सकेंगे। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर चौहान ने गत 25 अगस्त को चिन्यालीसौड़ व उत्तरकाशी जिले के भ्रमण पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से गमरी पट्टी के ग्रामीणों की समस्या रखी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि बारिश के चलते हैं धरासू -भल्डियाना मोटर मार्ग तुल्याडा के पास अक्सर बंद हो जाता है ।
मार्ग बंद होने से इन गांवों के लोगों का बाजार से संपर्क बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि वह पुनर्वास निदेशक टिहरी से नाव भेजने की मांग कर रहे हैं। जिस पर पूर्व सीएम रावत ने पुनर्वास निदेशक टिहरी से दूरभाष पर वार्ता की ओर एक सप्ताह के भीतर चिन्यालीसौड़ में बोट भेजे। रविवार को टिहरी पुनर्वास निदेशक द्वारा चिन्यालीसौड़ नाव भेजी गई। जिसके गाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




