Secretary Yugal Kishore Pant Inspects Flood Affected Areas in Harsil-Dharali सचिव सिंचाई ने धराली में पुनर्वास पर चर्चा की, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsSecretary Yugal Kishore Pant Inspects Flood Affected Areas in Harsil-Dharali

सचिव सिंचाई ने धराली में पुनर्वास पर चर्चा की

सचिव सिचाईं युगल किशोर पंत ने हर्षिल-धराली क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से पुनर्वास और रोजगार पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही आपदा के नुकसान का...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSat, 4 Oct 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
सचिव सिंचाई ने धराली में पुनर्वास पर चर्चा की

सचिव सिचाईं युगल किशोर पंत ने गत दिवस बाढ़ प्रभावित हर्षिल-धराली क्षेत्र एवं आस पास स्थित गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से भी मिले। उन्होंने स्थानीय निवासियों से वार्ता के दौरान पुनर्वास एवं रोजगार के साधनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही आपदा से हुई क्षति का आकलन कर व्यवस्थाओं के पुनर्स्थापना का कार्य किया जाएगा। हर्षिल में बनी अस्थाई झील से पूर्ण रूप से जल निकासी करने के लिए भी जल्द ही एजेंसियों द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा । इसके साथ ही सचिव ने आर्मी बेस कैंप में आपदा के दौरान हुई क्षति का भी भौतिक निरीक्षण किया तथा जवानों से वार्ता की।

बेस कैम्प के जवानों द्वारा वार्ता के दौरान बताया गया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण शस्त्रों के वाहन एक स्थान से दूसरी स्थान पर पहुंच पाने में अभी कुछ कठिनाई हो रही है। सचिव द्वारा शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य को लेकर शासन में वार्ता कर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।