ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीऐतिहासिक होगी भारत बचाओ रैली - सजवाण

ऐतिहासिक होगी भारत बचाओ रैली - सजवाण

आगामी 14 दिसम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को लोनिवि निरीक्षण भवन...

ऐतिहासिक होगी भारत बचाओ रैली - सजवाण
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीTue, 03 Dec 2019 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी 14 दिसम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में प्रतिभाग कर रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। मंगलवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में रैली के पर्यवेक्षक व बिहार पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की विनाशकारी नीतियों के विरूद्ध आगामी 14 दिसम्बर को भारत बचाओ रैली का आयोजित की जा रही है। कहा कि देश की सत्तारूढ़ सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका कर साम्प्रदायिक व उन मुद्दों की तरफ आकर्षित कर रही है, जिसका विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी की अपेक्षा है कि उत्तराखंड/उत्तरकाशी से ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का राजनैतिक वातावरण बदल रहा है और महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने इसका इशारा कर दिया है। वहीं बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी का यह पहला राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के कारण आज देश की विकास दर साड़े 4 प्रतिशत से भी कम रह गयी है। देश में आर्थिक मंदी के कारण बेरोजगारी चरम पर है।बैठक में पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें