ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीसामान्य ज्ञान क्विज राइंका मनेरी की टीम ने मारी बाजी

सामान्य ज्ञान क्विज राइंका मनेरी की टीम ने मारी बाजी

बड़कोट, संवाददाता। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन राजकीय बालिका इंटर...

सामान्य ज्ञान क्विज राइंका मनेरी की टीम ने मारी बाजी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीWed, 01 Nov 2023 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में सम्पन्न हुआ। क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विनोद डोभाल ने किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से श्रेष्ठ छः टीमों राइंका मनेरी, राइंका भंकोली, राइंका मालनाधार, राइंका बर्नीगाड़, राइंका हुडोली, राइंका आराकोट को मुख्य क्विज प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। मुख्य क्विज प्रतियोगिता पहला राउन्ड एमसीक्यू राउन्ड, दूसरा राउन्ड विजुअल राउन्ड, तीसरा राउन्ड एक्टेम्परि स्पीच राउन्ड, चौथा राउन्ड वीडियो राउन्ड, पांचवा राउन्ड रेपिड फायर राउन्ड, छट्ठा राउन्ड बजर राउन्ड के माध्यम से सम्पन्न हुई। जिसमें प्रथम स्थान पर राइंका मनेरी की टीम ने 162 अंक, द्वितीय स्थान पर राइका बर्नीगाड़ की टीम ने 143 अंक तथा तृतीय स्थान पर राइंका आराकोट की टीम ने 116 अंक प्राप्त किये। सभी विजेता टीमों को प्रतियोगिता के अंत मे पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये। इस अवसर पर आयोजक मंडल विनोद मल्ल ब्लॉक क्विज समन्वयक, केपीएस भंडारी जिला क्विज समन्वयक, विजयलक्ष्मी प्रधानाचार्या राबाइंका बड़कोट, शोभना थापा आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें