Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsResidents Demand Action on Landslide Threat in Badiya Village Uttarakhand
भूस्खलन से प्रभावित बाड़िया के ग्रामीणों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

भूस्खलन से प्रभावित बाड़िया के ग्रामीणों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

संक्षेप:

बाड़िया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और भूस्खलन की समस्या उठाई। 2013 में भूस्खलन से प्रभावित हुए घरों के मालिकों को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। ग्रामीणों ने हाईवे चौड़ीकरण के दौरान...

Sep 13, 2025 03:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

राना चट्टी और हनुमानचट्टी के बीच नेशनल हाईवे के उपर बसे बाड़िया गांव के नीचे से हो रहे भूधंसाव के कारण परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को यमुनोत्री यात्रा भ्रमण पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से हनुमानचट्टी में मुलाकात की तथा डीएम के सामने बाड़िया गांव के नीचे से हो रहे भूस्खलन की समस्या रखी। भूस्खलन से परेशान बाड़िया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बाडिया गांव के नीचे से लागातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन से वर्ष 2013 में करीब डेढ़ दर्जन मकान भूस्खलन की चपेट में आये थे। लेकिन, ग्रामीणों को वर्ष 2013 से न तो उन्हें उसका प्रतिकर मिला है और ना ही भूस्खलन से खतरे की जद में आए मकान मालिकों को कहीं अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

और अब यहां गांव के नीचे से जा रहे हाईवे का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो रहा है, ऐसे में गांव को और भी भूस्खलन का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाय, जिससे कि प्रभावित परिवार कहीं अन्य सुरक्षित स्थान पर अपने मकान बना सकें। साथ ही कहा कि कहा कि अगर हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान गांव के ग्रामीणों के भवनों को कोई खतरा उत्पन्न हुआ तो जिला प्रशासन और विभाग जिम्मेदार होगा। इस दौरान पर डीएम प्रशांत आर्य ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर एनएच के अधिकारियों से बातचीत की और ग्रामीणों को उक्त समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एनएच के अधिशासी अधिकारी मनोज रावत, एसडीएम बृजेश तिवारी सहित मोहन सिंह पंवार, राजेश पंवार, खुशपाल, बृजमोहन, बुद्धि सिंह, सुरेश, गोविंद, केदार सिंह, भजन सिंह, विजय सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।