ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीउत्तरकाशी में बनेगी राजीव गांधी की प्रतिमा

उत्तरकाशी में बनेगी राजीव गांधी की प्रतिमा

कांग्रेस सेवा दल उत्तरकाशी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया। इस मौके पर कांग्रेस...

उत्तरकाशी में बनेगी राजीव गांधी की प्रतिमा
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीWed, 22 May 2019 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सेवा दल उत्तरकाशी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। उनकी परिकल्पना के आधार पर आज भारत देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनकी सोच थी कि भारत का प्रत्येक नागरिक इंटरनेट व कंप्यूटर के बारे में जाने तथा इनका उपयोग कर तकनीकी रूप से मजबूत हों। उन्हीं की देन है कि आज पूरे विश्व में भारत के वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि राजीव गांधी की सोच एवं विचारों का अनुसरण को लेकर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, महाजन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें