
पुरोला ने तीसरी बार फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब कब्जाया
उत्तरकाशी में स्व. सविता कंसवाल व स्व. नौमी रावत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल पुरोला एफसी ने नाकुरी एफसी को 1-0 से हराकर जीता। पुरोला की टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। विजेता को 25,000 रुपये और ट्रॉफी मिली, जबकि उपविजेता को 15,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई।
उत्तरकाशी शहर के रामलीला मैदान में आयोजित स्व. सविता कंसवाल व स्व. नौमी रावत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पुरोला एफसी ने नाकुरी एफसी को 1-0 से हराकर कर ट्रॉफी अपने नाम की। पुरोला की टीम ने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को रामलीला मैदान में टूर्नामेंट का फाइनल मैच नाकुरी एफसी व पुरोला के मध्य खेला गया। जिसमें पहले हाफ में पुरोला एफसी के सचिन ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाते हुए टूर्नामेंट के खिताब को 1-0 से कब्जाया। विजेता टीम को 25 हजार रू नक़द व ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई, जबकि उप विजेता टीम को 15 हजार रू नक़द व ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट अभिषेक बिष्ट, एमेर्जिंग प्लेयर शाश्वत बिष्ट, टॉप स्कोरर का सम्मान अंशुल को मिला। फाइनल मैच से पहले बालिका वर्ग का एक फुटबॉल मैच मनेरा स्टेडियम की ए टीम व मनेरा स्टेडियम की बी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें मनेरा स्टेडियम की ए टीम ने पेनाल्टी शूट में 4-3 से मैच जीता। फाइनल मैच में गंगोत्री विधायक़ सुरेश चौहान, पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, राजीव बहुगुणा, शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाई दी। मैच में मुख्य रेफरी अमित पंवार व सहायक रेफर की भूमिका ऋतुज रमोला व आयुष ने निभाई। इस अवसर पर फुटबॉल कमिटी के जसपाल चौहान, महावीर चौहान, अरुण बिष्ट, कृष्णा रमोला, आकाश भट्ट, ऋतिक, गौतम, सोबन सिंह पाल, तुसार गुसांईं, अर्जुन राणावत, ऋतिक, राजू आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




