Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsNew Exam Center Opens at Mori College Uttarakhand for Local Students
मोरी में खुला उत्तराखंड मुक्त विवि का परीक्षा केंद्र

मोरी में खुला उत्तराखंड मुक्त विवि का परीक्षा केंद्र

संक्षेप:

जनपद मोरी के राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र खुल गया है। अब सीमावर्ती गांवों के छात्रों को दूर-दूर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर के...

Fri, 12 Sep 2025 04:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

जनपद के सीमावर्ती विकास खण्ड मोरी के राजकीय महाविद्यालय मोरी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र खुल गया है। अब मोरी विकास खण्ड के सीमावर्ती गांवों के छात्रों को परीक्षा देने के लिए पुरोला, उत्तरकाशी, देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मोरी विकास खण्ड के अलावा हिमाचल प्रदेश के नजदीकी तहसील डोडरा क्वार के छात्र छात्राएं मोरी में ही परीक्षा दे सकते हैं। इस समय राजकीय महाविद्यालय मोरी में उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के तहत 37 एडमिशन हुए हैं। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोपेसर आर के वर्मा ने भी 58 वर्ष की आयु में एमए राजनीति विज्ञान में एडमिशन लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षा केंद्र खुलने से मोरी में छात्रों और शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल है। जिन छात्र छात्राओं ने अन्य अध्ययनरत केन्द्रों पर प्रवेश लिया है वो लोग भी मोरी को परीक्षा केंद्र बना कर परीक्षा दे सकते हैं। मोरी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोपेसर आरके वर्मा ने बताया कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। वह स्वयं गांव गांव जाकर लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। कहते हैं कि शिक्षा ही जीवन का एक मात्र मजबूत हथियार है।