ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीभारतीय नव वर्ष पर निकाली शंखनाद प्रभात फेरी

भारतीय नव वर्ष पर निकाली शंखनाद प्रभात फेरी

भारतीय नव वर्ष पर प्रतिष्ठा सेवा समिति की ओर से नगर में शंखनाद प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान पूरे नगर में शंख ध्वनि गूंजती रही। इससे...

भारतीय नव वर्ष पर निकाली शंखनाद प्रभात फेरी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 22 Mar 2023 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय नव वर्ष पर प्रतिष्ठा सेवा समिति की ओर से नगर में शंखनाद प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान पूरे नगर में शंख ध्वनि गूंजती रही। इससे पूर्व समिति की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हनुमदधाम में सहभोज का आयोजन किया गया।

बुधवार सुबह हनुमदधाम से शुरु हुई शंखनाद प्रभात फेरी कोतवाली रोड, लांघा बस अड्डा, पहाड़ी गली चौक, मंडी चौक, शहीद विनोद पुन चौक, डाकपत्थर चौक से कैनाल रोड, अंबाड़ी, जीवनगढ़, डापत्थर, अंबाड़ी बाईपास से हरबर्टपुर, फतेहपुर, भीमावाला, बाबूगढ़ चुंगी, गुडरिच हनुमान मंदिर से गुजर कर वापस हनुमदधाम पहुंची। संस्था की संस्थापक आंचल शर्मा ने बताया कि शंखनाद प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन परंपरा से जोड़ना है। कहा कि शंखनाद करने से वातावरण में फैले विषाणुओं का अंत होता, इसके साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शंख ध्वनि जहां तक पहुंचती है वहां वायु को शुद्ध करती है। शंखनाद यात्रा के समापन पर हनुमद धाम में माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में गिरीश डालाकोटी, भूपेंद्र सिंह डोगरा, पवीण शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, शुभम सकलानी, विनीता तोमर, विभाग गोयल, रोहित चोहान, सुमित कुमार, कै. बलदेव ठाकुर, ओमप्रकाश, राकेश गुलेरिया, कुलवंत, शाश्वत पाठक, विरोज शर्मा आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें