
नवोदय विद्यालय में चार वाटर कूलर आरओ लगेंगे
भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पुरोला धुनगिर में राष्ट्रीय युवा संसद आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में छात्रों ने सांसद और मंत्रियों के रूप में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा...
भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के सौजन्य से गत दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय पुरोला धुनगिर में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में छात्रों ने सांसद एवं मंत्रियों के तौर पर विभिन्न राष्ट्रीय व प्रादेशिक मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश लाल ने विद्यालय में 4 वाटर कूलर आरओ लगवाने की घोषणा की। इस दौरान युवाओं को रोजगार देने को लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में विपक्ष के प्रश्न पर मानव संसाधन मंत्री तम्मन्ना ने नवीन शिक्षा नीति के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने कौशल विकासशील के प्रयासों की सदन को जानकारी दी। गृहमंत्री सौम्या बिजल्वाण, लोक सभा अध्यक्ष किरन खंडूड़ी व प्रधानमंत्री नूतन राणा ने भी विचार रखे।
विधायक दुर्गेश्वर ने नवोदय इस मौके पर महा विद्यालय प्राचार्य डॉ एके तिवारी भी थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




