Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsMori Police Arrests Drug Smuggler with 1 KG 12 GM Charas Aims for Drug-Free Mission
मोरी में दो लाख की चरस के साथ एक गिरफ्तार

मोरी में दो लाख की चरस के साथ एक गिरफ्तार

संक्षेप: मोरी पुलिस ने 1 किलो 12 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर जयसिंह को गिरफ्तार किया है। चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग दो लाख रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। नशामुक्त अभियान के तहत अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Tue, 4 Nov 2025 05:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

मोरी पुलिस ने एक किलो 12 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मोरी पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़ी गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब दो लाख रूपये आंकी गई है। एसपी कमलेश उपाध्याय ने इस सफलता पर पुलिस टीम को ढाई हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस का अवैध नशा के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम ने एक सटीक जानकारी जुटाते हुए मंगलवार को मोरी, देई झूला पुल के पास सूखा खड्ड से 47 वर्षीय जयसिंह पुत्र सिल्लीराम निवासी ग्राम मसरी थाना मोरी को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक किलो से अधिक चरस बरामद की गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त चरस को स्वयं तैयार कर मुनाफे के लिए देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहन कठैत, अजीत बुटोला, अनिल तोमर, नितेश बिजल्वाण, अरविन्द असवाल आदि थे। गत दिवस को भी पुरोला पुलिस ने 930 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे पुलिस 930 ग्राम चरस बरामद हुई थी। टीम ने थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में नौगांव-विकासनगर मार्ग, बिल्ला खड्ड के पास से अभियुक्त को दबोचा था। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा गया है। नशे के धन्धे में लिफ्त लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। नशा तस्करों कड़ा से कड़ा एक्शन लिया जायेगा।