ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीहिमालय संरक्षण यात्रा की तैयारियों को व्यापारियों ने कसी कमर

हिमालय संरक्षण यात्रा की तैयारियों को व्यापारियों ने कसी कमर

हिमालय संरक्षण यात्रा को सफल बनाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रविवार को नौगांव में बैठक की। बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की...

हिमालय संरक्षण यात्रा की तैयारियों को व्यापारियों ने कसी कमर
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSun, 16 Sep 2018 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमालय संरक्षण यात्रा को सफल बनाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रविवार को नौगांव में बैठक की। बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गई। साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर आगामी चार अक्टूबर से संपूर्ण प्रदेश में हिमालय संरक्षण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हिमालय संरक्षण के लिए निकलने वाली व्यापार मंडल की यह यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अलग-अलग कस्बों से होकर निकलेगी। जो अपने यात्रा मार्ग तथा विभिन्न पड़ाव में व्यापारियों व स्थानीय लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने को लेकर जागरुक करेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान करेंगे। इस यात्रा का विभिन्न पड़ाव पर व्यापारी संगठन स्वागत करेंगे तथा यात्रा के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए व्यापारी अपने-अपने स्तर पर बैठक कर रहे हैं। इसी के सापेक्ष में रविवार को नौगांव में व्यापार मंडल के जिला कार्यकारिणी तथा नगर इकाईयों के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई है। बैठक में बड़कोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी व महामंत्री सोनू मीर ने कहा है कि व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यकारिणी की यात्रा के उद्देश्यों का सभी लोग सहयोग करेंगे। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान कर कहा है कि वे किसी भी सूरत में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे और नहीं करने देंगे। हिमालय संरक्षण के लिए हर स्तर पर पर्यावरण संरक्षित होना आवश्यक है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर से शुरू होने वाली हिमालय संरक्षण यात्रा विभिन्न पड़ाव से होते हुए सात अक्टूबर को रानीखेत पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। बैठक में यमुनाघाटी अध्यक्ष उपेंद्र असवाल, प्रदेश मंत्री मदनलाल अग्रवाल, महामंत्री कबूल चंद पवार आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें