ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीमंगल कलश यात्रा निकाली

मंगल कलश यात्रा निकाली

थान बड़ेथी में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। ब्राह्मणों की अगुआई में निकली मंगल कलश यात्रा का श्रद्धालुओं...

मंगल कलश यात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSat, 16 Oct 2021 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

थान बड़ेथी में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। ब्राह्मणों की अगुवाई में निकली मंगल कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया। ढोल-बाजों की धुन व हरे राम हरे रामा, राम राम हरे हरे, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो चाहे राम.. बोलो राम राम राम राम. आदि भजन गाते हुए भक्त झूमते नजलर आए। कथा वक्ता हिमालय सन्त शिरोमणि गोपाल मणि ब्यास ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में पग-पग चलने से व्यक्ति को कई तीर्थों की यात्रा का फल प्राप्त होता है। यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय डोभाल के गृह प्रवेश के अवसर पर श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें