Mahavir Rawaltta to Receive Shyamsundar Nagla Smriti Balvatika Award 2025 साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा बाल साहित्य सम्मान, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsMahavir Rawaltta to Receive Shyamsundar Nagla Smriti Balvatika Award 2025

साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा बाल साहित्य सम्मान

महावीर रवांल्टा को ‘श्यामसुंदर नागला स्मृति बालवाटिका बाल साहित्य सम्मान-2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 26वीं राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी में दिया जाएगा, जो अक्टूबर 2025 को भीलवाड़ा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 29 Aug 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा बाल साहित्य सम्मान

रवांई के सुप्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा को ‘श्यामसुंदर नागला स्मृति बालवाटिका बाल साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ‘बालवाटिका (मासिक) पत्रिका की ओर से आयोजित 26वीं राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। बालवाटिका के संपादक एवं संयोजक डॉ. भैरूं लाल गर्ग ने बताया कि समारोह अक्टूबर 2025 को विनायक विद्यापीठ,भूणास, भीलवाड़ा(राजस्थान) में आयोजित होगा, जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों के बाल साहित्यकार शिरकत करेंगे। दो दिवसीय इस समारोह में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और हमारा दायित्व केन्द्रीय विषयक तीन चर्चा सत्रों के अलावा बाल काव्यगोष्ठी भी सम्पन्न होगी। महावीर रवांल्टा अब तक विभिन्न विधाओं की 44 पुस्तकों का सृजन कर चुके हैं।

देशभर की अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ ही उनकी रचनाओं का आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारण होता रहा है। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह, हरिमोहन नेगी, राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, अंकित पंवार, चंद्रभूषण बिजल्वाण ने उन्हें इस उपलब्धित के लिए बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।