यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मध्यप्रदेश निवासी यात्री की मौत

May 14, 2023 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश निवासी एक तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई, पुलिस ने मृत यात्री का पंचनामा भरकर शव परिजनों को...

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मध्यप्रदेश निवासी यात्री की मौत

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश निवासी एक तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मृत यात्री का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुना बांस खेड़ी मध्यप्रदेश निवासी यात्री राजेश कुमार (52) पुत्र बलवीर सिंह की यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर अचानक तबियत खराब हुई। परिजनों ने उक्त यात्री को देर शाम जानकी चट्टी राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन तब तक यात्री की मृत्यु हो गई। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;