ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीकोश्यारी बोले, पर्यटन को बढ़ाना होगा

कोश्यारी बोले, पर्यटन को बढ़ाना होगा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मोरी विकासखण्ड के विंगसारी, मोरी, नैटवाड़ व सांकरी में भव्य...

कोश्यारी बोले, पर्यटन को बढ़ाना होगा
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीThu, 08 Jun 2023 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मोरी विकासखण्ड के विंगसारी, मोरी, नैटवाड़ व सांकरी में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने नैटवाड़ स्थित विद्या भारती के कर्ण सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। उसके बाद सांकरी इन्टर कॉलेज में बच्चों के साथ वॉलीबाल खेला।

मोरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए कृषि-उद्यानीकरण में बेहतर, भेड़ बकरी पालन कार्य करने होंगे। उन्होंने यमुना घाटी में हो रहे कृषि कार्य, पशु पालन, फलों के उत्पादन के व्यवसाय के साथ साथ पर्यटन को मुख्य व्यवसाय बताया। सांकरी के टूर आपटेरों कोश्यारी को मोटरमार्ग व टूरिज्म को बेहतरीन बनाने संबंधी पत्र दिया। इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख बचन सिंह पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान, नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, श्याम चौहान, नारायण सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह रावत, ईशवंत सिंह पंवार, जयचंद्र सिंह रावत आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें