ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीआईटीबीपी के जवानों ने किया पौधरोपण

आईटीबीपी के जवानों ने किया पौधरोपण

महिडांडा स्थित आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के जवानों ने पौधरोपण कर हिमालय क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही रोपे गए पौधों को बचाने...

आईटीबीपी के जवानों ने किया पौधरोपण
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीThu, 27 May 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महिडांडा स्थित आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के जवानों ने पौधरोपण कर हिमालय क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही रोपे गए पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया।

गुरूवार को सघन पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वाहिन के सेनानी अशोक बिष्ट के नेतृत्व में जवानों ने कैंप कार्यालय के आस पास छायादार और फलदार पौधे रोपकर इन्हें बचाने का संकल्प लिया। वाहिनी के सेनानी अशोक बिष्ट ने बताया कि सघन पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वाहिनी आठ हजार पौधों का रोपण करेगी। जिसके तहत अभी तक 1200 पौधरोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए जंगलों को बचाने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने आस पास के ग्रामीणों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आईटीबीपी के 40 जवान, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें