Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsInauguration of 80 Lakh Road and 84 Lakh Rajat Jayanti Park in Barkot Municipality
पालिका बड़कोट में 1.63 लाख की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

पालिका बड़कोट में 1.63 लाख की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

संक्षेप: नगर पालिका परिषद बड़कोट में रविवार को 80 लाख की लागत से बने सड़क मार्ग का उद्घाटन किया गया। विधायक संजय डोभाल और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने रिबन काटा। साथ ही 84 लाख की लागत से रजत जयंती पार्क का शिलान्यास भी किया गया, जिसमें विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Sun, 9 Nov 2025 03:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

नगर पालिका परिषद बड़कोट के अंतर्गत रविवार को रजत जयंती के अवसर पर 80 लाख की लागत वाली नव निर्मित सड़क मार्ग यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने रिबन काट कर उद्दघाटन किया। साथ ही 84 लाख की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क का भी शिलान्यास किया। नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड नम्बर एक के बैरोला में लंबे समय से चली आ रही सड़क मार्ग की मांग अब पूरी हो गयी है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने वार्ड नम्बर तीन के भगवती मंदिर से वार्ड नम्बर चार वाल्मीकि बस्ती होते हुए वार्ड नम्बर एक के बैरोला नामे तोक तक 80 लाख की लागत से नव निर्मित सड़क मार्ग का निर्माण कर वार्ड वासियों को बड़ी सौगात दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा है कि नगर क्षेत्र में सर्व प्रथम बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार में किये जाने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि वार्ड तीन के भगवती मंदिर से वार्ड नम्बर चार वाल्मीकि बस्ती होते हुए वार्ड नम्बर एक के बैरोला नामे तोक तक 80 लाख की लागत से सड़क मार्ग का निर्माण किया गया तथा वार्ड दो में मिनी स्टेडियम का निर्माण हो चुका है। तिलाड़ी रोड के पास 83 लाख की लागत से रजत जयंती पार्क का निर्माण किया जाना है जिसका आज शिलान्यास किया गया, इस पार्क में घंटाघर, कैफेटेरिया, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रन पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे नागर वासियों को मनोरंजन और विश्राम का नया स्थल मिले सके। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, अजबीन पंवार, सोहन गैरोला, कपिल रावत, अधिशासी अधिकारी जयनंद सेमवाल, नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल,जेई कुलदीप राणा, नीरेश नौटियाल, सभासद रोहित रावत, राजकुमारी, संजीव राणा, प्रीति, अमिता पंवार, पदवेंद्र राणा, सचिन राणा, अर्जुन रावत, ममलेश रावत आदि उपस्थित रहे।