ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीभटवाड़ी में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली

भटवाड़ी में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली

उत्तरकाशी, संवाददाता। भटवाड़ी में कांग्रेसियों ने आजादी के आजादी की गौरव यात्रा के तहत तिरंगा पदयात्रा निकाली। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के...

भटवाड़ी में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीFri, 12 Aug 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भटवाड़ी में कांग्रेसियों ने आजादी के आजादी की गौरव यात्रा के तहत तिरंगा पदयात्रा निकाली। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की।

शुक्रवार को भटवाड़ी बाजार में एकत्रित कांग्रेसियों ने चढ़ेथी तक पदयात्रा निकाली। भारत की आजादी में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद कर कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, महेन्द्र पोखरियाल, राजकेंद्र थनवान, कृष्णप्रताप रावत, विपिन राणा, गजेंद्र राणा, कमलेश कुमार, प्रताप प्रकाश पंवार, यशपाल सजवाण सहित अन्य मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें