ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीगंगोत्री,यमुनोत्री में भारी बर्फबारी, जन-जीवन प्रभावित

गंगोत्री,यमुनोत्री में भारी बर्फबारी, जन-जीवन प्रभावित

जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री सहित खरसाली, मुखवा, धराली और हर्षिल आदि ऊंचाई वाली पहाड़ियो पर भारी बर्फबारी हुई। जबकी निचले इलाकों में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते जिला मुख्यालय...

गंगोत्री,यमुनोत्री में भारी बर्फबारी, जन-जीवन प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीTue, 22 Jan 2019 03:46 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री सहित खरसाली, मुखवा, धराली और हर्षिल आदि ऊंचाई वाली पहाड़ियो पर भारी बर्फबारी हुई। जबकी निचले इलाकों में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते जिला मुख्यालय उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जिससे लोगों का जनजीवन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। जिले में सोमवार देर शाम को मौसम ने करवट बदल ली और हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। जो दूसरे दिन मंगलवार को पूरे दिन भर जारी रहा। जिसके बाद गंगोत्री, यमुनोत्री, मुखवा, खरसाली, जानकी चट्टी, हनुमान चट्टी, हर्षिल, सुक्की टॉप, गंगनानी, दयारा बुग्याल, रैथल, बार्सू, डोडीताल, चौरंगी खाल, संकूर्णा, राड़ी टॉप सहित मोरी क्षेत्र के सांकरी, जखोल तालुका, ओसला, गंगाड़, बरी, सेवा, दोणी, भित्तरी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। गंगोत्री-यमुनोत्री में तो करीब दो फिट तक बर्फ गिरी। जबकि, मुखवा, हर्षिल, धराली,राडी टॉप, नचिकेता तॉल, डोडी ताल सहित मोरी पर्वत क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई है। देर रात से हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। जिससे बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं जमकर हुई इस बर्फबारी से सैलानियों ने खुशी जाहिर कर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के पर्यटक स्थलों को पहुंच रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें