Gangotri-Yamunotri Highway Blocked Due to Heavy Snowfall Traffic Resumes After Clearance बर्फबारी के कारण घंटों बंद रहे गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsGangotri-Yamunotri Highway Blocked Due to Heavy Snowfall Traffic Resumes After Clearance

बर्फबारी के कारण घंटों बंद रहे गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे

-गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बर्फबारी के कारण रातभर रहा बाधित गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण रातभर बंद रहने के बाद मंगलवा

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीTue, 24 Dec 2024 04:10 PM
share Share
Follow Us on
बर्फबारी के कारण घंटों बंद रहे गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे

गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण रातभर बंद रहा। इससे वाहन चालकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार सुबह बर्फ हटाने के बाद आवाजाही शुरू हो पाई। वहीं राड़ी टॉप में बर्फबारी के कारण यमुनोत्री राजमार्ग भी रातभर बाधित रहा। सुबह राजमार्ग खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में खराब मौसम के चलते बीते सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। जिस कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हर्षिल और सुक्की से आगे भटवाड़ी की ओर आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया था। यहां रात में हुई बर्फबारी के कारण कुछ यात्री वाहन भी फंस गए थे, जिन्हें यातायात पुलिस ने मशीनरी बुलवाकर सुरक्षित तरीके से सड़क पास करवाई। रातभर बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे मंगलवार को दोपहर दो बजे तक आवाजाही के लिए सुचारु हो सका।

बीआरओ की जेसीबी मशीन और स्नो कटर आदि से बर्फ हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। यहां मार्ग पर करीब दो फीट तक बर्फ गिरी होने से मार्ग को खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह यमुनोत्री राजमार्ग पर राड़ी टॉप में बर्फबारी के कारण रातभर आवाजाही बंद रही, लेकिन सुबह छह सात बजे तक एनएच की मशीनरी ने मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी के कारण मार्गों पर फिसलन बढ़ गई है, लिहाजा यात्री संभल कर सुरक्षित आवाजाही करें। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने की स्थिति में संबंधित विभागों को पर्याप्त मशीनरी की तैनात कर तत्काल खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।