ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीसूतक पर बंद हुए गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

सूतक पर बंद हुए गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

चंद्रग्रहण सूतक के चलते मंगलवार सांय 4:20 पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए। जो सूतक समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह प्रात: पांच बजे देश विदेश के श्रद्धालुओं...

सूतक पर बंद हुए गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीTue, 16 Jul 2019 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

चंद्रग्रहण सूतक के चलते मंगलवार सांय 4:20 पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए। जो सूतक समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह प्रात: पांच बजे देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जायेंगे। वहीं दोनो धामों के साथ ही जिला मुख्यालय स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।मंलवार को 4 बजर 30 मिनट पर चंद्रग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 4:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि शाम चंद्रग्रहण का शूत 4:30 पर प्रारंभ हो जायेगा। जो बुधवार को 4:35 मिनट तक रहेगा। जिसके चलते मंगलवार को गंगोत्री धाम में शाम 3.45 पर मां गंगा की सांय कालीन आरती कर कर ठीक 4 बजे मां गंगा को राजभोग अर्पित कर दिया गया है। वहीं इसके बाद 4.20 पर कपाट गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से बंद कर दिए गए हैं। जो 17 जुलाई की भोर में मंगला आरती कर 5:45 पर खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि चंद्रग्रहण सूतक के चलते यमुनोत्री धाम के कपाट भी सांय कालीन आरती व भोग लगाने के बाद बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले के विश्वनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर, कंडार देवता मंदिर में पुजारियों ने चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। जो सूतक काल खत्म होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के खोले जायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें