Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsFifth Anniversary of Drug-Free India Campaign Awareness Event Held
नशीले पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध शपथ दिलाई

नशीले पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध शपथ दिलाई

संक्षेप:

नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुरेश चौहान ने नशीले पदार्थों के उपयोग के खिलाफ शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भाषण, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा उन्मूलन का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने तम्बाकू सेवन के खतरों पर जानकारी दी।

Nov 18, 2025 04:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रेक्षागृह में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध शपथ दिलाई। इसके साथ ही गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कलकट्रेट प्रेक्षागृह में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान,विधायक सुरेश चौहान एवं डीएम प्रशान्त आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर सभी ने नशे के खिलाफ हस्ताक्षर किए और नशा-मुक्त भारत अभियान का संदेश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं नशा मुक्ति विषय पर छात्र-छात्राओं ने भाषण,नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा उन्मूलन का संदेश दिया। एंटी-ड्रग्स एवं एंटी-टोबैको कमेटी के सदस्यों ने सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग से ज्ञानेंद्र पंवार ने तम्बाकू सेवन के बढ़ते खतरों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में इसके उपयोग के चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान ने युवाओं में समय के मूल्य को समझाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली,सीओ जनक पंवार,चंद्र मोहन पंवार,जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली,विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।