ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशी कार्यकारिणी का विस्तार कर बांटी जिम्मेदारी

कार्यकारिणी का विस्तार कर बांटी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की शुक्रवार को एक बैठक जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सरदार सिंह रावत व सोबत...

 कार्यकारिणी का विस्तार कर बांटी जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीFri, 16 Mar 2018 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की शुक्रवार को एक बैठक जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सरदार सिंह रावत व सोबत सिंह गुसांई को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। जबकि दुर्गेश सिलवाल, शैलेन्द्र सिंह, जितेंद्र पंवार, प्रवीन रावत, दयाराम थपलियाल, टीकाराम रावत, सुरेशा नंद व राम कुमार तिवारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं केसर सिंह राणा, राजवीर चौहान, जय प्रकाश भट्ट, धर्म सिंह, जयवीर पंवार, बालम सिंह को जिला मंत्री तथा जनक रावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि विरेन्द्र नौटियाल को जिला मीडिया प्रभारी एवं विजय राणा सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर भाजपा को जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई तथा पार्टी हित में कार्य करने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें