अस्कोट से आराकोट तक होगी विज्ञान कारिडोर की स्थापना
उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) ने ‘असकोट से आराकोट तक विज्ञान कारिडोर की स्थापना के अन्तर्गत शहीद विपिन शाह राजकीय इंटर कालेज भटवाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया...
उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) ने ‘असकोट से आराकोट तक विज्ञान कारिडोर की स्थापना के अन्तर्गत शहीद विपिन शाह राजकीय इंटर कालेज भटवाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुये प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह रावत ने बताया गया कि यूसर्क के निदेशक प्रो़ दुर्गेश पंत के निर्देशन में प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय इलाको में स्थित विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा से सम्बन्धित जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। पर्यावरणीय समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक जनपदों के 05 विद्यालयों में स्मार्ट ईको कलब का गठन किया जा रहा है। इन्होंने पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित रोचक जानकारियों को छात्र-छात्राओं के सम्मुख रखा। यूसर्क के वैज्ञानिक डा़ राजेन्द्र सिंह राणा द्वारा प्लास्टिक बोतल के दोबारा प्रयोग करने से होने वाले गंभीर बिमारियों के बारे में बताया। जल गुणवत्ता तथा जल प्रदुषण से संबन्धित वैज्ञानिक जानकारियों से छात्र-छात्रों को अवगत कराया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के अग्रीम सुन्दरियाल ने दैनिक जीवन में विज्ञान के विभिन्न अनुप्रयोगों को सरल व वैज्ञानिक तरीके से छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता कुशल सिंह मराठा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शरद चंद रमोला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं सहित जफर अली, अशोक कुमार सिंह, योगेन्द्र जोशी, वर्षा पंवार, आंनदा जोशी, अरुण नैथानी, रातचन्द्र राणा, अखिलेख पंचमी, राकेश कोहली आदि उपस्थित थे।