ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दी 27 जुलाई से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दी 27 जुलाई से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में ऊर्जा निगमों के नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने शीघ्र...

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दी 27 जुलाई से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीWed, 14 Jul 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मोर्चा की उत्तरकाशी में हुई बैठक में ऊर्जा निगमों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा हुई। मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

बुधवार को तिलोथ विद्युत गृह में मोर्चा के संरक्षक एसके थपलियाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने ऊर्जा निगमों को नियमित करने, संविदा व अन्य सभी कार्मिको और पेंशनरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा लंबे समय से अपनी मांगों का निस्तारण करने के लिए कई बार शासन व प्रशासन को लिखित और मौखिक बता चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वह 20 जुलाई से 26 जुलाई तक सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वह 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएगें। जिसमें संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर इंसारुल हक, केहर सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, अमित रंजन, विवेक कुमार, विनोद कवि, पंकज सैनी, सुनील मोगा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें