
आपदा प्रभावित सर बडियार क्षेत्र का निरीक्षण किया जाए
क्षेत्र पंचायत पुरोला की प्रमुख निशिता शाह ने एसडीएम को पत्र भेजकर सर बडियार क्षेत्र के आठ गांवों का तत्काल निरीक्षण करने की मांग की है। लगातार बारिश के कारण गांवों में व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने...
क्षेत्र पंचायत पुरोला की प्रमुख निशिता शाह ने आपदाग्रस्त घोषित आठ गांव सर बडियार क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण करने के लिए की मांग को लेकर एसडीएम को पत्र प्रेषित किया है। मंगलवार को प्रमुख निशिता शाह ने एसडीएम पुरोला मुकेश रमोला को पत्र प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते आपदा में सर बडियार के आठ गांव बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है, जिसकी वास्तविक स्थिति का आकलन आवश्यक है। उन्होंने एसडीएम के नेतृत्व में संबंधित सभी विभागों के अधिकारी से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को राहत व सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता अंकित शाह तथा जेष्ठ उप प्रमुख महावीर रावत ने कहा कि यह क्षेत्र बार-बार आपदाओं की चपेट में आता है। ग्रामीण वर्षों से पुल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। आपदा के इस हालात में गांवों को जोड़ने वाले पुल व रास्ते सबसे बड़ी जरूरत है। समस्याओं के निराकरण को लेकर तहसीलदार के एस किरौला को प्रतिनिधियों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में महावीर रावत, सोनम, रजन सिंह, किशन, प्रहलाद, शूरवीर, त्रेपन सिंह, खुशपाल सिंह आदी ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




