Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsDistrict Magistrate Prashant Arya Addresses Citizen Grievances and Directs Immediate Action

समस्या का मौके पर किया निस्तारण

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कार्यालय में आए लोगों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया। नागरिकों ने सड़क मार्गों, रोजगार, और राजस्व दस्तावेजों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 12 Sep 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
समस्या का मौके पर किया निस्तारण

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कार्यालय में आए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी स्वयं अपने कार्यालय में समस्या लेकर आ रहे नागरिकों की तत्काल सुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कार्यालय में पहुंचे अधिकांश लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी के सम्मुख क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों,पैदल मार्गों, प्रतिकर मामलों, राजस्व दस्तावेजों से सम्बंधित अनेक समस्या व शिकायतें रखी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के तहत तत्काल समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

इस दौरान प्रवीना चौहान निवासी सौड़ ने रोजगार उपलब्ध कराने एवं टैक्सी मैक्सी के पदाधिकारियों ने भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड से गंगोत्री तक टेम्पो ट्रैवल चलाने की अनुमति की मांग की। सुनील पंवार निवासी सौंदी गांव ने दिखोली बैंड से चोंडियाट गांव तक अवरुद्ध सड़क मार्ग को ठीक कराने की मांग की। साथ ही सौंदी गांव के राजस्व अभिलेखों को जनपद टिहरी से उत्तरकाशी स्थानांतरित किए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि परिसीमन के उपरांत सौंदी गांव अब उत्तरकाशी जनपद में शामिल है,किंतु राजस्व अभिलेख अभी टिहरी में हैं। सिल्ला एवं भेलाटीपरी गांवों के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अवरुद्ध सड़क मार्गों को सुचारू कराने और प्रतिकर भुगतान की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।