निकाय चुनाव तक कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
उत्तरकाशी। संवाददाताउत्तरकाशी। संवाददाता जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने निकाय चुनाव संपंन होने तक जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश प

जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने निकाय चुनाव संपन्न होने तक जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रभावी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही कर्मचारियों के अवकाश को स्वीकृति मिल पायेगी। शुक्रवार को जानकारी देते हुए डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर स्थानीय निकायों के सामान्य निर्वाचन संपन्न होने तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने इसके लिए नगर निकाय चुनावों के संपादन हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने का उल्लेख करते हुए कहा है कि यदि अपरिहार्य परिस्थिति में किसी कार्मिक को अवकाश स्वीकृत किया जाता है, तो स्वीकृति आदेश में ही प्रतिस्थानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।