Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsDistrict Level Sanskrit Competition Concludes with Cultural Events at Shri Vishwanath Sanskrit College
संस्कृत नाटक में राइंका आराकोट रहा प्रथम

संस्कृत नाटक में राइंका आराकोट रहा प्रथम

संक्षेप:

श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस स्पर्धा में संस्कृत नाटक, समूहगान, नृत्य, वाद विवाद, और आशुभाषण जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। राजकीय इंटर कॉलेज आराकोट मोरी ने संस्कृत नाटक में पहला स्थान प्राप्त किया।

Nov 22, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। स्पर्धा में संस्कति समूहगान, नाटक, नृत्य, आशुभाषण, वाद विवाद और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं हुई। इसमें संस्कृत नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज आराकोट मोरी प्रथम स्थान पर रहा। विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित जनपदीय स्तरीय संस्कृत स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में राइंका आराकोट मोरी प्रथम, गोपाल विद्या मंदिर द्वितीय, राजेंद्र पब्लिक स्कूल बड़कोट तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत समूहगान श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, राइंका आराकोट द्वितीय, सरस्वति विद्या मंदिर ज्येतिपुरम तिलोथ तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत वाद विवाद में सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ प्रथम, श्री विश्वनाथ संस्कृत द्वितीय और राइंका फोल्ड तृतीय स्थान पर रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संस्कृत आशुभाषण में राइंका जिब्या कोटधार प्रथम, विश्वनाथ संस्कृत द्वितीय, राइंका धौंतरी तृतीय स्थान पर रहा। श्लोकोच्चारण में श्री विश्वनाथ संस्कृत प्रथम, राइंका नेताला द्वितीय और राबाइका चिन्यालीसौड़ तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत समूहगान में श्री विश्वनाथ संस्कृत महा विद्यालय प्रथम, राइंका चिन्यालीसौड़ द्वितीय और राइंका आराकोट तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत वाद विवाद में श्री विश्वनाथ संस्कृत प्रथम, संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय और राइंका जिव्या कोटधार तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत आशुभाषण में सूरज नौटियाल प्रथम, देवेश द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर जनपद संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल, प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, डॉ. प्रदीप कोठारी, प्रबंधक अरविंद कुड़ियाल, डॉ. राधेश्याम खंडूडी आदि मौजूद रहे।