ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीकंवा एटहाली की छात्रा आरती ने बढ़ाया जिले का मान

कंवा एटहाली की छात्रा आरती ने बढ़ाया जिले का मान

उत्तरकाशी जनपद के राजकीय कंवा एटहाली की छात्रा आरती पंवार का चयन 47- 48 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान ,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2020 एवं...

कंवा एटहाली की छात्रा आरती ने बढ़ाया जिले का मान
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSun, 06 Feb 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरकाशी जनपद के राजकीय कंवा एटहाली की छात्रा आरती पंवार का चयन 47- 48 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान ,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2020 एवं 2021 के लिए हुआ है। जो समूचे उत्तरकाशी जनपद एवं प्रदेश के लिए गर्व की बात है। छात्रा के चयन पर जिले भर के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

राजकीय इंटर कालेज कंवा एटहाली के मार्ग दर्शक शिक्षक राजेश जोशी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से 8 से 11 फरवरी को वर्चुअल 47- 48 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान ,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2020 एवं 2021 आयोजित की जा रही है। जिसमें विद्यालय की छात्रा आरती पंवार का प्रोजेक्ट ‘भावी सड़क परिवहन एवं स्वच्छता एवं स्वास्थ्य श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। जो पूरे जनपद एवं प्रदेश के लिए गर्व की बात है। कहा कि इससे पूर्व भी इस विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा वर्ष 2017 व 2019 के विज्ञान ड्रामा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर प्रथम और तृतीय स्थान कर चुके हैं। ये तीसरा अवसर है कि इस विद्यालय की बच्ची द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। इस प्रदर्श के द्वारा तीन मंजिला फ्लाई ओवर व सोलर रोड के साथ- साथ इको सान टॉयलेट के द्वारा स्वच्छता एवम स्वास्थ्य तथा परिवहन में जाम की समस्या हेतु सुझाव दिया गया है। जिसमें भूमिगत मेट्रो की भी परिकल्पना दी गयी है। इस सफलता पर सम्पूर्ण विद्यली परिवार व जिला शिक्षा अधिकारी ने हर्ष व्यक्त कर छात्रा एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें