ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीयमुनोत्री यात्रा पर आई एक महिला यात्री की मौत

यमुनोत्री यात्रा पर आई एक महिला यात्री की मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा करने आई एक महिला यात्री की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। यात्रा खुलने के बाद से अब तक इस वर्ष यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 13 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी...

यमुनोत्री यात्रा पर आई एक महिला यात्री की मौत
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीThu, 27 Jun 2019 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनोत्री धाम की यात्रा करने आई एक महिला यात्री की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। यात्रा खुलने के बाद से अब तक इस वर्ष यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 13 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को 63 वर्षीय धर्माम्भा पत्नी रामचन्दू निवासी कोतुम्बुर जिला करनोल आंध्रप्रदेश अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई थी। जिनकी दोपहर के दौरान यमुनोत्री में अचानक तबीयत खराब हो गई और वहीं मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें