
यमुना घाटी संस्कृति और परम्पराओं की धरोहर: सुबोध उनियाल
संक्षेप: नौगांव ब्लॉक के डामटा में 23वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने सांस्कृतिक मेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये मेले क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं। मंत्री ने स्थानीय मांगों के तहत पॉलिटेक्निक और अतिथिगृह के निर्माण की भी घोषणा की।
नौगांव ब्लॉक के डामटा में आयोजित 23वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सांस्कृतिक और विकास मेले क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को बल देते हैं। जिसके लिए राज्य सरकार हमेशा प्रयासरत रहती है। कहा कि यमुना घाटी का जौनपुर, जौनसार बाबर और रंवाई क्षेत्र अपनी लोक कला संस्कृति और रीति रिवाज के लिए अपनी पहचान रखता है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास डामटा में आयोजित 23वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं, मेला समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने फूल मलाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तांदी नृत्य में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपनी सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियां गिनाई और बताया कि इस तरह के विकास मेले हमारी धरोहर है और लगातार सरकार सामाजिक और धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं को बढ़ा रही है। मेला समिति के अध्यक्ष बचन सिंह ने कहा कि डामटा के कांडी में गत 23वर्षों से लगने वाले सांस्कृतिक एवं विकास मेले ने क्षेत्र की पौराणिक परंपराओं और लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया है। यह क्षेत्र लोक संस्कृति और पारंपरिक परिधानों के के लिये समुचे राज्य में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। पॉलिटेक्निक और गेस्ट हाउस निर्माण की घोषणा मंगलवार को डामटा में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे काबीना मंत्री सुबोध उनियाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को समिति ने क्षेत्र की लम्बित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने टुंगराथात में अतिथिगृह और पॉलीटेक्निक कालेज खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,यमुनोत्री पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष अनिल, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, विधायक खजान दास,मिडिया प्रभारी मनवीर चौहान, चमन लाल, शूरवीर चौहान,मंच संचालक दयाराम थपलियाल, सरदार राणा,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




