ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीपूर्व डीपीआरओ चैन सिह के निधन पर शोक व्यक्त किया

पूर्व डीपीआरओ चैन सिह के निधन पर शोक व्यक्त किया

डख्याटगांव निवासी पूर्व डीपीआरओ चैन सिह जयाडा का अपने बडकोट निवास पर आकश्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक सवेंदना व्यक्त की। 87 वर्षीय चैन सिह जयाडा का काफी...

पूर्व डीपीआरओ चैन सिह के निधन पर शोक व्यक्त किया
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीWed, 22 May 2019 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

डख्याटगांव निवासी पूर्व डीपीआरओ चैन सिह जयाडा का अपने बड़कोट निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। 87 वर्षीय चैन सिंह जयाडा का काफी समय से स्वास्थ खराब चल रहा था। डख्याटगांव के मूल निवासी चैन सिह जयाडा बडकोट नगर पालिका के वार्ड नंबर छह में रहते थे। जहां पर उनका मंगलवार को सुबह निधन हो गया और बुधवार को उनका यमुना नदी के तट पर गगंनानी मे अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर लोकेंद्र बिष्ट, अबल चंद कुमाई, महिपाल असवाल, अनुपमा रावत, संजय डोभाल, अतोल रावत, सकलचंद रावत, जयेंद्री राणा, आनंद सिह राणा, मोहन सिह पंवार, विनोद बिष्ट, प्रह्लाद रावत आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें