ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीपहाड़ी से गिरा बोल्डर, मची अफरा तफरी

पहाड़ी से गिरा बोल्डर, मची अफरा तफरी

जिले में लगातार बरिश के चलते स्थानीय लोगों का जन जीवन अस्थ व्यस्थ हो गया। जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने लोग दहशत मे हैं। शनिवार रात्री को ज्ञानसू में पहाड़ी से भूस्खलन होने से लोग अपने घरों से बहार...

पहाड़ी से गिरा बोल्डर, मची अफरा तफरी
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSun, 18 Aug 2019 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में लगातार बरिश के चलते स्थानीय लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने लोग दहशत में हैं। शनिवार रात्री को ज्ञानसू में पहाड़ी से भूस्खलन होने से लोग अपने घरों से बाहर आये। हांलाकि कोई जान माल की नुकसान की खबर नहीं है। शनिवार रात को बारिश के चलते जिला मुख्यालय के नजदीक ज्ञानसू में बस्ती की ओर पत्थर आ गये। जहां लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी। जिसमें बाद आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। इसके अलावा पुरोला के राजगढी-सरनौल, दणमान गांव, पांसापोखरी में भी पहाड़ी से भूस्खलन व पत्थर आने से ग्रामीणों में दशहत बनी हुई है। वहीं लगातार बारिश के चलते जिले में कई गांवों के रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गये। जहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें