Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsBJP State President Boosts Morale of Party Workers Ahead of Panchayat Elections
एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को बनाएं विजयी

एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को बनाएं विजयी

संक्षेप: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पुरोला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल...

Sat, 19 July 2025 05:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने व भाजपा की रीति नीति पर कार्य करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुरोला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और भाजपा से अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान शुक्रवार को यमुनाघाटी के भ्रमण पर पुरोला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की विचारधारा के साथ समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का मंत्र दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान राज्य मंत्री जगत चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी सत्ते सिंह राणा, जिला महामंत्री पवन नौटियाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, वार्ड प्रभारी राजपाल पंवार सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।