ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड उत्तरकाशीभट्ट बने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक

भट्ट बने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक

जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट उत्तरकाशी की बैठक में नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक मुरली मनोहर भट्ट को नियुक्त किया...

भट्ट बने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीSat, 04 Aug 2018 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट उत्तरकाशी की बैठक में नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक मुरली मनोहर भट्ट को नियुक्त किया गया।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से संबद्ध उत्तरकाशी गायत्री परिवार ट्रस्ट की बैठक राम यज्ञशाला पीठ पयाल भवन कंसैण जोशियाड़ा में यशपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पूर्व वर्षों की समीक्षा की गई। वहीं इस परीक्षा को जनपद में रमेश दत्त भट्ट ट्रस्टी एवं पूर्व जिला संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल संचालन किए जाने की प्रशंसा की गई। जबकि इसके बाद भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2018-19 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कि सहसंयोजक आनंद प्रसाद नौटियाल, सचिव चंद्र प्रकाश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह पयाल, मार्गदर्शक रमेश दत्त भट्ट, विश्न सिंह चौहान, किशोर सिंह धनाई, रामाश्रय चौहान को बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें